सूरजपुर: शिवनंदनपुर के वार्ड क्रमांक 04 में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास के लिए मांगा समर्थन
नगर पंचायत शिवनंदनपुर के वार्ड क्रमांक 04 में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और वार्ड की खुशहाली, तरक्की एवं मजबूत नेतृत्व के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं।