भरगामा: हनुमान जयंती पर महथावा बाजार भक्तिमय, बुद्ध चौक पर हुआ ध्वजारोहण
भरगामा प्रखंड के सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत स्थित महथावा बाजार के बुद्ध चौक पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे बाजार का वातावरण भक्तिमय हो उठा और चारों ओर जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों से माहौल गूंजायमान हो गया।