नानपारा: नानपारा में ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार पर भंडारे का आयोजन, विश्वनाथ मंदिर के अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
नानपारा में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को लगभग एक दर्जन स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इन भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने भंडारे का शुभारंभ किया। इस आयोजन में अमित पाण्डेय और दिलीप जायसवाल ने सहयोग किया।