महसी: टेढ़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी सहित अन्य सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची पुलिस
खैरीघाट थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव निवासी अतुल कुमार के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोग जबतक कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते उससे पहले सबकुछ जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पुलिस सहित राजस्व टीम को दी। मौके पर डायल 112 की पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई।