राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आलमनगर मुख्यालय के राज दरबार भवन में 26 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में दांत से संबंधित सभी प्रकार के इलाज निःशुल्क किए जाएंगे। यह शिविर 12:00 से लेकर 4:00 तक तीनों ही दिन आयोजित किया जाएगा।