अरेराज: जीविका को अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में साफ-सफाई का जिम्मा दिया गया
जीविका के CLF द्वारा अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज में साफ़ सफाई एवं लांड्री का कार्य आज से शुरू किया गया। उक्त कार्य का शुभारंभ उद्घाटन के बाद किया गया। अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि अस्पताल मे बेहतर ढंग से साफ सफाई का जिम्मा विभागीय निर्देश पर जीविका को दिया गया है। अस्पताल के मरीजों को बेहतर लाभ मिलेगा। जानकारी बुधवार की शाम 5:30 बजे दी गई।