बख्तियारपुर: 15 जून से बंद होगा ग्यासपुर पीपा पुल, दियारा वासियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
मानसून के आगमन और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 15 जून 2026 से बख्तियारपुर के ग्यासपुर पीपा पुल पर आवागमन बंद करने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की सूचना के अनुसार 15 जून की मध्यरात्रि से पुल को खोलने और हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बरसात के दौरान गंगा की तेज धारा और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हर वर्ष एहतियातन