पन्ना: 'टाइगर स्टेट' में सिस्टम का 'डेथ वारंट': मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर बाघ सड़ता रहा, प्रबंधन सोता रहा!
Panna, Panna | Apr 21, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से सिस्टम को शर्मसार करने वाली खबर आई है। 'हाई-टेक' निगरानी के दावों के बीच, कटरिया बीट में मुख्य मार्ग से महज 100 मीटर दूर एक नर बाघ का शव कंकाल बना मिला। ताज्जुब है कि 20 दिनों तक अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। क्या टाइगर स्टेट में बाघ अब सिर्फ कागजों पर सुरक्षित हैं?"