कच्ची दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत, एसडीएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
रहमतपुर में हादसे के बाद प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील
मितौली। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में शनिवार को एसडीएम मितौली संतदास पंवार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची नीमगांव पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के दो कमरे बने हुए थे, इसके बावजूद परिवार के सदस्य कच्ची दीवार और छप्पर से बने हिस्से में सो रहे थे। लगातार हो रही बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से तीन लोगों की जान चली गई।
एसडीएम मितौली संतदास पंवार द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कच्चे और जर्जर मकानों में न सोने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन की ओर से बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील भी की जा रही है। इसके बावजूद कच्चे मकानों में रहना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान कच्ची दीवारों, जर्जर मकानों और छप्पर वाले हिस्सों से दूर रहें तथा खतरा महसूस होने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
#YogiAdityanath #nonfollowers #UpdateNews #BreakingNews