शाहपुर: शाहपुर के कुंडी टोल प्लाजा पर हंगामा, क्षेत्रीय विधायक ने जनता से बदसलूकी करने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार
Shahpur, Betul | Oct 7, 2025 मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शाहपुर के कुंडी टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्र की जनता ने टोल कर्मियों पर बदसलूकी के आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार, आए दिन टोल प्लाजा पर वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक अचानक मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से सीधे चर्चा की।