कटंगी: एसडीएम ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर भड़के, दो सफाईकर्मियों का वेतन काटने के निर्देश
अनुविभागीय अधिकारी विजय सिंह यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। अचानक एसडीएम के पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सफाई से लेकर सुरक्षा तक कई गंभीर खामियां उजागर हुईं, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद भलावी को सुधार के सख्त