अनूपपुर: पोड़ी हाईवे पर अवैध शराब ले जा रहे वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के पोड़ी हाईवे पर कथित रूप से अवैध शराब की पैकारी के लिए कई पेटी शराब लेकर जा रहे शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों के वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वाहन में अवैध रूप से शराब की खेप गांवों की ओर ले जाई जा रही थी।