खंडवा के भावसिंगपुरा गांव की महिलाएं मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में पहुंचीं और सरपंच प्रेम तंवर पर सरकारी योजनाओं का लाभ न देने व अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए। महिलाओं ने बताया कि गांव में पानी की भारी किल्लत है, स्कूल की पक्की टंकी नहीं बनी, पाइपलाइन बंद पड़ी है और प्लास्टिक टंकी भी खाली रहती है। शिकायत करने पर पंचायत से भगा दिया जाता