चरखारी: रिवई गांव में सर्व समाज ने नए यूजीसी कानून के विरोध में नरसिंह मंदिर में बैठक की, ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा
चरखारी विकासखण्ड के रिवई ग्राम में सर्व समाज के लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए यूजीसी कानून के विरोध में ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर में बैठक की। पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज के सभी वर्गों ने नया कानून आपसी सद्भाव बिगाड़ने वाला बताया और तत्काल वापसी की मांग की।