हैदरगढ़: असंद्रा पंचायत भवन परिसर में प्राकृतिक खेती पर किसान जागरूकता गोष्ठी, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने पर जोर
असंद्रा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान जागरूकता गोष्ठी का शुक्रवार करीब 1 बजे आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने और जैविक तथा प्राकृतिक खाद अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह आयोजन 'सघन खेत बचाओ अभियान' का हिस्सा है। जो 21 जून तक संचालित किया जा रहा है।