गरौठा: गुरसरांय क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से किसान की गई जान, परिवार में मचा कोहराम
गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम लखावती में 40 वर्षीय सत्यनारायण शर्मा की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। वह पशुबाड़े में काम कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी गुरसरांय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।