डीग: डीग की प्राचीन खाई उपेक्षा की भेंट चढ़ रही, बढ़ता अतिक्रमण और गंदगी चिंता का कारण बने
ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध डीग शहर की प्राचीन खाई आज बदहाली की कहानी बयां कर रही है। वर्षों पहले नगर की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा रही यह खाई अब प्रशासनिक उदासीनता, अतिक्रमण और बढ़ते प्रदूषण के कारण अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। खाई की वर्तमान स्थिति को देखकर स्थानीय नागरिकों में गहरी चिंता व्याप्त है।