बदायूं: मंशा नंगला गांव के पास आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पलट गई, चालक की मौत, एक गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Apr 10, 2026 जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा के ग्राम आमतारा के रहने वाले 35 वर्षीय मुश्ताक पुत्र मुंतियाज अपने एक साथी के साथ दिल्ली से आर्टिका कार से लौट रहे थे। कि थाना उसावां क्षेत्र के मंशा नंगला गांव के पास आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मुश्ताक की मौत हो गई और उसका एक साथी घायल हो गया। पुलिस ने मुश्ताक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।