बांधवगढ़: उमरिया में 24 घंटे में 34.6 मिमी बारिश, बांधवगढ़ में सबसे अधिक 56.4 मिमी वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, सबसे अधिक 56.4 मिमी वर्षा बांधवगढ़ तहसील में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मानपुर में 38.2 मिमी, करकेली में 36.9 मिमी, चंदिया में 32.2 मिमी, पाली में 28.4 मिमी, नौरोजाबाद में 26.4 मिमी और बिलासपुर में 23.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।प्रशासन लगातार वर्षा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है ।