लातेहार: लुकुइया आश्रम चंदवा में सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान जिला इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान जिला इकाई द्वारा सोमवार को दस बजे से सदाफल देव आश्रम लुकुइया चंदवा मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में 49 यूनिट रक्तदान किया गया।पूज्य विज्ञान देव जी महाराज के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।