बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस के बड़े कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पकड़ी तीन करोड़ की जीएसटी चोरी, 31 लाख जमा कराये
सिविल लाइंस के बड़े कारोबारी के प्रतिष्ठान पर तीन करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। जीएसटी विभाग की टीम ने व्यापारी से मौके पर 31 लाख रुपये जमा कराए। छापेमारी की सूचना पर दुकानदारों में खलबली मच गई। डिप्टी कमिश्नर ने शिव शक्ति ट्रेडर्स और निवास पर छापा मारा,जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अवधेश सिंह के निर्देश पर कर चोरी की सूचना पर कार्रवाई की गई।