आलोट: ग्राम पंचायत छावनी भाभर में संयुक्त ग्राम सभा आयोजित, 6 ग्राम सभाओं ने दहेज, दारू, डीजे कटौती का प्रस्ताव पारित किया
बाजना जनपद की ग्राम पंचायत छावनी भाभर मे आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए,पंचायत क्षेत्र के छह ग्रामों में दारू बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है,साथ ही सामाजिक अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी प्रकार के डीजे (DJ) के उपयोग पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया,महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सुधार को ध्यान में रखते हुए दहेज प्रथा कटौती प्रस्ताव पारित