मुरैना नगर: परशुराम जयंती पर परशुराम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई, भगवान परशुराम का अभिषेक और पूजा अर्चना की गई
अक्षय तृतीया के अवसर पर विष्णु भगवान के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा भाव एवं हर्ष उल्लास के साथ बड़ोखर स्थित परशुराम मंदिर में मनाई गई।इस बार चल समारोह ना निकलते हुए ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की गई।भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया एवं विधि विधान से पूजा कर अर्चना कर आरती की गई l इसके पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।