चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में अजय कुमार के आवास में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 14 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात ले उड़े। अजय कुमार 26 दिसंबर को परिवार संग रायपुर गए थे। 29 दिसंबर की रात लौटने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अलमीरा में रखे नकद रुपये, सोने के कान के टॉप, अंगूठी और चांदी की पायल समेत