हनुमानगढ़: मानसून पूर्व बारिश में डूबी जंक्शन की नई अनाज मंडी, लाखों क्विंटल गेहूं भीगा, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
मानसून पूर्व हुई पहली तेज बारिश ने जंक्शन की नई अनाज मंडी में व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मंडी परिसर की सड़कें और नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा गेहूं भीग गया। व्यापारियों और मजदूर संगठनों ने मंडी समिति की कार्यप्रणाली, लिफ्टिंग व्यवस्था और बरसाती पानी निकासी के इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए।