बागपत: होली चौक बागपत पर ठेली हटाने को बोलने पर BJP किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से हुई हाथापाई, भाजपाइयों ने किया हंगामा
Baghpat, Bagpat | Apr 28, 2025 भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी और उपाध्यक्ष योगेश गुर्जर रविवार की रात करीब नौ बजे कार में सवार होकर बागपत शहर में किसी काम से जा रहे थे। बताया गया कि जब वह होली चौक बागपत पर पहुंचे तो उन्हें जाम लगा मिला। रास्ते में फलों की ठेली खड़ी थी। ठेली हटाने को बोलने पर गाली-गालौच करते हुए अभद्रता की।