बागपत: पुलिस लाइन बागपत के ब्लाक नंबर चार में मुख्य आरक्षी के कमरे में अचानक एसी फटने से लगी आग
Baghpat, Bagpat | Apr 27, 2025 रविवार की शाम करीब साढे छह बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन बागपत के ब्लाक नंबर चार के मुख्य आरक्षी अजय कुमार रहते है। वर्तमान में जीआरपी बड़ौत थाने पर तैनाती है। उनके कमरे में अचानक एसी फटने से आग लग गई। आसपास के पुलिस कर्मियों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।