बागपत: कस्बा टटीरी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला लापता, कोतवाली पर तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई
Baghpat, Bagpat | Apr 27, 2025 रविवार को साढे दस बजे कस्बा टटीरी निवासी शिवम के मुताबिक गत 25 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे मां सीमा देवी उर्फ जयबाला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां की आसपास तथा रिश्तेदारियों में काफी तलाफ की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने कोतवाली बागपत पहुंचकर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर मां की बरामदगी की गुहार लगाई।