अमरोहा: अमरोहा के गांव बुढ़नपुर से निकलकर मूंढा इम्मा पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
Amroha, Amroha | Jun 19, 2026 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दो सप्ताह से बुढ़नपुर और दीपपुर के जंगल में देखे जा रहे तेंदुए ने अब अपना ठिकाना बदल लिया है। तेंदुआ अब मूंढा इम्मा गांव के जंगल में दिखाई देने की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।