अनूपपुर: जिला पंचायत सभागार में हुई समीक्षा बैठक, पांच-पांच ग्राम पंचायतों में बनेंगे युवा रीडिंग हॉल
जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने मनरेगा एवं जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए खेत तालाब, चारागाह विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल पंजीयन, कर वसूली एवं विद्युत देयकों की स्थिति की समीक्षा की।