बुरहानपुर: 4 दिन बाद रेणुका अनाज मंडी में अनाज की नीलामी शुरू, पहले दिन सोयाबीन, मक्का और गेहूं की रही आवक
बुरहानपुर में रेणुका रोड स्थित अनाज मंडी में दीपावली के चार दिन बाद नीलाम शुरू हो गया। बुधवार दोपहर 12 बजे से बड़ी संख्या में व्यापारी और किसानों ने मंडी पहुंचकर नीलाम की शुरूआत की। पहले तोलकंटे का पूजन करने के बाद सभी ने सोयाबीन और मक्के की बोली लगाई, जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यापारी को ही किसान की उपास दी गई।