सड़क नहीं, डोली बनी सहारा: फिर भी समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से हुई महिला की मौत
#अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के पंचूरा गांव में सड़क सुविधा के अभाव ने एक और परिवार को गहरा दुख दे दिया।
पंचुरा गांव की गीता देवी को ग्रामीण तीन किलोमीटर से अधिक दूरी तक डोली में उठाकर सड़क तक लाए। इसके बाद वाहन से अस्पताल ले जाया गया,जंहा उनकी मौत हो गई।
यह घटना एक बार फिर पहाड़ों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां आपातकालीन स्थिति में मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गांव तक सड़क होती और समय पर एंबुलेंस पहुंच पाती, तो शायद गीता देवी की जान बचाई जा सकती थी।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में शीघ्र सड़क निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।
#Almora #Salt #Uttarakhand #RoadConnectivity #HealthCrisis #uttarakhandnewsupdate #followerseveryone #highlightseveryone