बड़ौदा (गुजरात) से कुशलगढ़ आ रही एक निजी बस के अचानक ब्रेक फेल ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, इस दौरान 5 से 7यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही कसारवाडी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल कुशलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया।