माण्डलगढ़: लाडपुरा के पास ओवरटेक के दौरान दो ट्रेलर भिड़े, चालक और खलासी की हुई मौत
माण्डलगढ़ के लाडपुरा के पास NH-27 पर बीती देर रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोटा से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहे दो ट्रेलरों के बीच ओवरटेक के दौरान जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर की केबिन पूरी तरह पिचक गई, जिसमें चालक और खलासी फंस गए। माण्डलगढ़ थाना पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला