महसी: शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। साथ हो लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसानों का मानना है कि गन्ना व मेंथा सहित सब्जियों की फसल को फायदा होने को उम्मीद है।।