विकासनगर: पछवादून के डाकपत्थर में प्रशासन का बुलडोजर चला, हाईकोर्ट के आदेश पर 16 अवैध मकानों को किया ध्वस्त
गुरुवार को शाम 5:00 बजे तक पछवादून के डाकपत्थर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर 16 अवैध मकानों को किया ध्वस्त । विकासनगर तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर 16 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद की गई।