झांसी: झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 4-5 की लिफ्ट में 1 घंटे से ज्यादा फंसे रहे 7 यात्री, रेस्क्यू कर निकाले गए
Jhansi, Jhansi | Apr 18, 2026 झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्लेटफार्म नंबर 4- 5 पर लगी रेलवे लिफ्ट में 7 लोग फंस गए जिसमें दो बच्चे भी थे।, आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे रेलवे का स्टाफ और लिफ्ट टेक्नीशियन ने रेस्क्यू कर लेफ्ट में फंसे सभी लोगों को एक-एक करके सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा, बाहर निकले यात्रियों को डॉक्टर द्वारा तुरंत ट्रीटमेंट दिया गया।