पिछोर: ग्राम चिन्नौदी में स्थित किराना की दुकान के डिब्बे में अचानक आग लगने से कई हजारों रुपए का हुआ नुकसान।
पिछोर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिन्नौदी निवासी फरियादी ने आज रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है की रात्रि के समय हमारे किराना की दुकान डिब्बे में अचानक आग लग गई है। जिससे कई हजारों रुपए का नुकसान हो गया है,आग लगने की सूचना मिलने पर फरियादी मौके पर पहुंचे,आग पर काबू पाने का प्रयास किया जब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया था।