बिल्सी: सिद्धपुर चित्रसेन गांव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोर की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bilsi, Budaun | Apr 15, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन गांव में बुधवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान पति राहुल देव शाक्य ने बताया कि बुधवार दोपहर राजेंद्र का 15 वर्षीय बेटा गगन खेत पर गया था।