हरदोई: अखिल भारतीय हिन्दू एकता मंच के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व मंत्री शामिल हुए और एकता पर दिया बल
Hardoi, Hardoi | Jan 13, 2026 अखिल भारतीय हिन्दू एकता मंच के तत्वावधान में हिन्दू एकता पर जिला संयोजक सचिन मिश्र की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गयी।संगोष्ठी में बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ल ने कहा कि सनातन धर्म ही एक मात्र धर्म है अन्य सभी मजहब या पंथ हैं। अन्य किसी मजहब या पंथ को किसी न किसी एक व्यक्ति के द्वारा संचालित किया गया है।