हरदोई: टड़ियावां में एसडीएम ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jan 13, 2026 अयोध्या से जुड़ी अवध क्षेत्र की महत्वपूर्ण धार्मिक 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्र ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साधु-संतों के साथ परिक्रमा के चौथे पड़ाव टड़ियावां क्षेत्र के साखिन में स्थलीय जायजा लिया।