हरदोई: खिरिया गांव में घर के अंदर बरामदे में मफलर के फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Jan 13, 2026 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र खिरिया गांव में घर के अंदर बरामदे में मफलर के फंदे से छात्र का शव लटका मिला।माँ ने बेटे के शव को लटका देखा तो हड़कम्प मच गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।जानकारी के मुताबिक खिरिया गांव निवासी दुर्योधन का 18 वर्षीय पुत्र ओमकार राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां में इंटरमीडिएट का छात्र था।