हरदोई: गोपामऊ के ग्राम हरसिंगपुर में खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाने का प्रयास, गांव वालों के विरोध के बाद टीम वापस लौटी
Hardoi, Hardoi | Jan 13, 2026 गोपामऊ के ग्राम हरसिंगपुर में वन विभाग के डिप्टी रेंजर नरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गाटा संख्या 334 जो वन विभाग की है नाप करने पहुंची, इस दौरान जब लेखपाल आकांक्षा खेतों की नाप कर रहीं थीं तभी गांव वाले वहां पहुंचे और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।