कुशलगढ़: करुणा दिवस पर कुशलगढ़ में आयंबिल तप आराधना, 55 तपस्वियों ने दिया अहिंसा का संदेश
सकल श्री संघ के तत्वावधान में गुरुवार को कुशलगढ़ स्थित श्री जयन्त विहार, गांधी चौक में “करुणा दिवस” के अवसर पर विशेष आयंबिल तप आराधना श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। प्रातः आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 55 तपस्वियों ने आयंबिल तप कर जीवदया, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ईद के दौरान होने वाली पशु हिंसा के