करेरा: करैरा में झांसा देकर महिला के कानों के झुमके लेकर फरार, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश तेज
करैरा कस्बे में रविवार शाम 68 वर्षीय महिला झांसेबाजी का शिकार हो गई। स्कूटी सवार युवक ने महिला को घर छोड़ने का झांसा देकर कानों के झुमके उतरवा लिए। सुनसान स्थान पर महिला को उतारकर आरोपी झुमके लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।