विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री अंजली शर्मा द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।