सिंघवारा: भरवाड़ा: घोड़दौर चौक पर ट्रक की चपेट में आने से 20 वर्षीय सफाईकर्मी विक्रम राम की दर्दनाक मौत
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा स्थित घोड़दौर चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय सफाईकर्मी विक्रम राम की मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह करीब 7:14 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे विक्रम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।