थरथरी: भतहर गांव में मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर ज़िले के स्वीप आइकॉन ने मतदाताओं के साथ की चुनावी चर्चा
मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने को लेकर ज़िले के स्वीप आइकॉन सह समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने रविवार को थरथरी के भतहर गाँव स्थित बूथ पर चुनावी चर्चा किया। उन्होंने कार्यक्रम में मतदाताओं से कहा कि आने वाले एक जून को नालंदा में चुनाव होना है। आप लोग जात पाँत , लोभ लालच से दूर रहकर स्वच्छ छवि के नेता का चुनाव करें ताकि बाद में पाँच साल तक पछताना न पड़े।