विश्व महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे विदिशा पुलिस विभाग द्वारा ऑडिटोरियम में महिला सशक्तिकरण और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं का सम्मान किया गया और महिला अधिकारों व सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी गईं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विधायक मुकेश टंडन मौजूद रहे।