जबलपुर: नौतपा का पहला दिन, संस्कारधानी में तापमान 45 डिग्री तक बढ़ने की आशंका, मौसम विभाग ने दी ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी
संस्कारधानी में आज से 'नौतपा' की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन यानी आज सोमवार सुबह लगभग 10 बजे से ही सूर्यदेव के तेवर बेहद तल्ख नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने जबलपुर और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई जा रही है कि आज पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। दोपहर के समय लू के थपेड़े लोगों को बेहाल करेंगे।